Paper-I Essay

अगर सिविल सेवा परीक्षा में निबंध का महत्व देखा तो वह बहुत ही ज्यादा हैं क्योंकि निबंध एक सिविल सेवा का ऐसा पेपर हैं की जो आपको टॉप भी कर सकता हैं, नहीं तो असफल भी कर सकता हैं.

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में निबंध एक ऐसा पेपर है जहां आपको दो निबंध लिखने होते हैं और वह दो निबंध तीन घंटे में लिखने होते हैं. निबंध के विषय अलग-अलग होते हैं कुछ विषय करेंट अफेयर्स पर रहते हैं, कुछ विषय अर्थव्यवस्था के बारे में होते हैं, कुछ विषय विज्ञान और तंत्रज्ञान के बारे में होते हैं, कुछ विषय तत्वज्ञान के बारे में, सामाजिक विषयों के बारे में, कुछ विषय कैसे भी और कुछ भी होते हैं.

निबंध का पाठ्यक्रम ऐसा दिया हैं की….

“उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों पर निबंध लिखने होंगे. उनसें अपेक्षा की जाएगी की वे निबंध के विषय पर ही केंद्रित रहे तथा अपने विचारों को सुनियोजित रूप से व्यक्त करें और  संक्षेप में लिखे.प्रभावी और सटीक अभिव्यक्ति के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे”

तो इतने से पाठ्यक्रम से तीन घंटे कुछ लिखना वह भी किसी एक लाइन(निबंध का नाम) पे ….मजे करों…किसने रोका हैं …!!!

निबंध लिखने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए.

पहले तो एक नहीं दोनों निबंध के बारे में सोचना चाहिए.

निबंध का प्रारूप बनाएं .

लिखने से पहिले सोचो, प्रारूप बनाओ और बाद में लिखो.

लिखने का तरीका ऐसा रखो की सबी पेजेस पर आप ने ही लिखा हैं ऐसा दिखे.

धीरे धीरे खूब सारा देखेंगे निबंध के बारें में. धन्यवाद !!!

जय हिन्द !! वन्दे मातरम्